भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम की , ईरानी जहाज को बचाया

Wasim30 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 30 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय नौसेना के आईएनएस सुमित्रा ने पिछले 36 घंटे के भीतर सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी को बचाकर एक और समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया है।
भारतीय नौसेना की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि सोमाली समुद्री डकैतों ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज का अपहरण कर लिया था। जहाज में 19 चालक दल (पाकिस्तानी नागरिक) सवार थे। आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डकैती विरोधी अभियान के दौरान अपहृत जहाज को रोक लिया और जहाज समेत चालक दल को छोड़े जाने पर विवश कर दिया।
बयान में कहा गया कि आईएनएस सुमित्रा ने इससे कोच्चि से लगभग 850 समुद्री मील पश्चिम में दक्षिणी अरब सागर में 17 ईरानी चालक दल के साथ मछली पकड़ने वाले जहाज को बचाया था।
डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment