नयी दिल्ली 14 अक्टूबर (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को यहां भारतीय पुलिस सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु आधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।
गृह मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि भेंट के दौरान प्रशिक्षु अधिकारी ट्रैनिंग से जुड़े अपने अनुभव गृह मंत्री के साथ साझा करेंगे।
वर्ष 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में युवा पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भेंट के दौरान प्रोबेशनरी अधिकारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए गृह मंत्री का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 2023 बैच में, 54 महिला अधिकारियों सहित कुल 188 अधिकारी प्रशिक्षु बुनियादी पाठ्यक्रम प्रशिक्षण चरण - एक पूरा कर चुके हैं। दिल्ली में विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के साथ दो सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु अधिकारी अपने-अपने कैडर में 29 सप्ताह का जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण लेंगे।
अशोक
कड़वा सत्य
भारतीय पुलिस सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु आधिकारियों से मिलेंगे शाह


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की; कहा— उनकी अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

ना सिफारिश, ना रिश्वत, सिर्फ मेरिट से सरकारी नौकरी— भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार के अभियान ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में माताएँ, पत्नियाँ और बहनें बन रही हैं सबसे बड़ी ताक़त

