भ्रष्टाचार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मांग रहे हैं केजरीवालः पूनावाला

Wasim27 February 20242 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 26 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि यह कैसी वि़डम्बना है कि भ्रष्टाचार के सरगना केजरीवाल दिल्ली की जनता से घोटाला तथा भ्रष्टाचार करने के लिए माफी मांगने की बजाय अपने लिए नोबेल पुरुस्कार की मांग कर रहे हैं।
श्री पूनावाला ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि श्री केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी (आप) के तमाम नेताओं के भ्रष्टाचार की सच्चाई उजागर हो गयी है। उन्होंने आप पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि भ्रष्टाचार के सरगना केजरीवाल दिल्ली की जनता के साथ घोटाला और भ्रष्टाचार करने के लिए माफी मांगने की बजाय अपने लिए नोबेल पुरुस्कार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी विडंबना ये है कि एक वर्ष पहले जब सिसोदिया न्यायालय के आदेश अनुसार सलाखों के पीछे गए थे, तब श्री केजरीवाल उनके काले कारनामों के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे। सिसोदिया एक साल से जेल के सलाखों के पीछे हैं और देश के किसी न्यायालय ने उनको राहत नहीं दी है। न्यायालय ने शराब घोटाले में 368 करोड़ रुपए के हेराफेरी की बात कही है। उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि आज देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान गाने के बोल बदल चुके हैं। आज इस गाने के बोल हो गए हैं - दिल्ली वासियों के मुख्यमंत्री की हालत क्या हो गई जनता रूपी भगवान, कितना बदल गया ये इंसान। ये वही केजरीवाल है जो आम आदमी की पार्टी की शुरुआत होने से पहले अन्ना हजारे की छत्रछाया में कहा करता था कि घोटाले का आरोप लगने मात्र पर ही पहले आरोपी नेता का इस्तीफा होगा और उसके बाद जांच होगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बच्चों की कसम खाकर कहा करते थे कि आम आप कभी कांग्रेस के साथ समझौता नहीं करेगी और श्री लालू प्रसाद यादव, श्रीमती सोनिया गांधी को जेल के पीछे पहुंचाएगी, लेकिन आज इन्हीं की संगत में बैठकर इस्तीफा देना तो दूर, सात-सात बार समन आने के बावजूद श्री केजरीवाल जांच में सहयोग करने से कतरा रहे हैं। श्री पूनावाला ने श्री केजरीवाल पर हमला बोलते हए हुए कहा कि श्री केजरीवाल को भ्रष्टाचार करने के लिए नोबेल पुरुस्कार मिलना चाहिए। इसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार कर भगोड़े बनने में, बेचारा बनने में, भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बताने में और अत्याचार का ड्रामा एवं नौटंकी करने में नोबेल पुरुस्कार मिलना चाहिए। इसके बाद तीसरा नोबेल पुरुस्कार श्री केजरीवाल को झूठ बोलने के लिए दिया जाना चाहिए। इन लोगों ने दवा से दारू तक, मोहल्ला क्लीनिक से शराब के ठेके तक, टैक्स से कक्षा तक, बस से शीशमहल तक हर विभाग को ठगा और लूटा है। हर विभाग को श्री केजरीवाल ने अपनी काली कमाई और रिश्वतखोरी का स्रोत बनाया है।

Share:

Comments

Leave a comment