नयी दिल्ली 08 मई (कड़वा सत्य) मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता के मानकों में ऐतिहासिक बदलाव करते हुये उम्र और लंबाई की शर्तों में ढील देने की बुधवार को यहां घोषणा की गयी।
भारत में मिस यूनिवर्स के आयोजन का स्वामित्व रखने वाले निखिल आनंद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा, “मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में उम्र की सीमा हटा दी गयी है, ताकि इसके कारण किसी महिला को इससे वंचित न होना पड़े।”
उन्होंने कहा कि लंबाई की शर्त भी हटायी जा रही है।
इस अवसर पर मिस यूनीवर्स की उपाध्यक्ष मारियो बुराको ने कहा, “मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता मंच देशों को आपस में जोड़ता और गहरे संबंध स्थापित करता है।”
उल्लेखनीय है कि मिस यूनीवर्स इस बार लम्बे अंतराल के बाद भारत की मेजबानी में होने जा रहा है।
,
कड़वा सत्य
मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में उम्र, लंबाई की शर्तों में ढील: निखिल आनंद

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

