मुर्मु ने होली की शुभकामनाएं दीं

Wasim24 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 24 मार्च (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती मुर्मु ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, “होली के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देती हूं। उल्लास, उमंग और राग-रंग का प्रतीक होली का पर्व हमारे जीवन में   और उत्साह का संचार करता है। होली के असंख्य रंगों की तरह हमारा देश भी विविधता से परिपूर्ण है। यह त्योहार हमारे देशवासियों में  , एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश देता है।”
उन्होंने कहा, “ मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब को राष्ट्र निर्माण में अधिक उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित करे।”
 ,  
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment