मोदी की गारंटी का हश्र 'इंडिया शाइनिंग' जैसा ही होगा-खडगे

Wasim19 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 19 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत सुनिश्चित है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 'मोदी सरकार की गारंटी' का वही हश्र होगा जो 2004 के आम चुनाव में 'शाइनिंग इंडिया' का हुआ था।
श्री खडगे ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र को मंजूरी देने के लिए बुलाई गई पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में आज कहा कि देश बदलाव चाहता है क्योंकि मौजूदा सरकार की गारंटियां धोखा साबित हो रही है। देश के माहौल से अब साफ हो गया है कि मोदी सरकार की गारंटी का 2024 के आम चुनाव में वही हश्र होना है जो 20 साल पहले 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार के 'शाइनिंग इंडिया' नारे का हुआ था।

Share:

Comments

Leave a comment