नयी दिल्ली 12 जून (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत में एक आवासीय इमारत में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में भारतीयों के हताहत होने को देखते हुए राहत कार्यों की निगरानी एवं कुवैत सरकार के साथ समन्वय के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को वहां भेजने का निर्देश दिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां एक्स पर अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश दिया है, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह आग त्रासदी में घायल हुए लोगों की सहायता की निगरानी करने और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश वापस लाने के मकसद से स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए तत्काल कुवैत रवाना हो रहे हैं।”
उल्लेखनीय है कि दक्षिणी कुवैत के अल-मंगफ में बुधवार को एक छह मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने की घटना में कुछ भारतीय नागरिकों सहित कम से कम 41 श्रमिकों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हुये हैं। कुवैत के अधिकारी राहत एवं बचाव में जुटे हुए हैं तथा मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस हादसे पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है तथा कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है। कुवैत में भारतीय राजनायिक मिशन के अधिकारी वहां के प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं।
कड़वा सत्य
मोदी ने विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को कुवैत भेजा

उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार, शिकायत करने पर परिजनों पर मारपीट और धमकी का भी आरोप

उत्तर प्रदेश: 23 अक्टूबर को वोट डालेंगे 19,743 स्नातक मतदाता, बांदा में चुनावी तैयारियां तेज; 17 नोडल अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तरप्रदेश: बाराबंकी में कांग्रेस का प्रदर्शन, 'वोट चोरी' के आरोपों की जांच और CEC की गिरफ्तारी की मांग

