मोदी रविवार को गुजरात से करेंगे देश भर में 52250 करोड़ रु की परियोजनाओं का शिलान्यास , उद्घाटन

Wasim25 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को गुजरात में 52,250 करोड़ रुपये से अधिक राशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अथवा उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय की शनिवार को एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी 24-25 फरवरी को गुजरात के दौरे पर हैं। उनके द्वारा रविवार जिन परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन होना है वे स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं।

Share:

Comments

Leave a comment