राजस्थान के विधानसभाध्यक्ष की राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

Wasim2 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 02 जनवरी (कड़वा सत्य)राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीमती मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री देवनानी ने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति भवन में लगभग 20 मिनट चली इस बैठक में राष्ट्रपति ने श्री देवनानी को उनके नए पदभार के लिए बधाई दी। इसके पश्चात राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने श्री धनखड़ से उनके राजकीय निवास पर मुलाकात करके उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि विधानसभाध्यक्ष का पद संभालने के बाद श्री देवनानी की यह प्रथम दिल्ली यात्रा है।
सत्या,आशा

Share:

Comments

Leave a comment