राष्ट्रपति मुर्मु ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की

Wasim7 February 20241 min read2 viewsदेश

नयी दिल्ली 07 फरवरी ( ) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो से यात्रा की।
राष्ट्रपति कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह, वायलेट लाइन के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन मेट्रो में सवार हुई और उन्होंने नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की । बाद में वह मेट्रो में ही केंद्रीय सचिवालय स्टेशन वापस आईं। यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ स्कूली बच्चों के साथ बातचीत भी की। राष्ट्रपति ने रुपे कार्ड का उपयोग करके दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।
श्रीमती मुर्मु दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाली दूसरी सेवारत राष्ट्रपति हैं। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2012 में दिल्ली मेट्रो में यात्रा की थी।
दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार इस यात्रा में राष्ट्रपति के साथ थे। डॉ. कुमार ने उन्हें डीएमआरसी के कामकाज के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया और चालू निर्माण परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
संजीव

Share:

Comments

Leave a comment