नयी दिल्ली 15 जून (कड़वा सत्य) देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम में सर्वाधिक लोगों के एकत्रित होने को लेकर भारतीय रेलवे का नाम 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' दर्ज हुआ है।
रेल मंत्रालय ने 26 फरवरी 2024 को एक कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें 2,140 स्थानों पर 40,19,516 लोगों ने भाग लिया था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेलवे पुलों के ऊपर/नीचे सड़क के उद्घाटन और रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखने के लिए आयोजित किया गया था।
इस सफल कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भारतीय रेलवे के व्यापक प्रयास और गतिशीलता को सराहा गया है और इसको लेकर भारतीय रेलवे के नाम को 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया है।
संतोष ,
कड़वा सत्य
लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ भारतीय रेलवे का नाम

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश: यूपी की राजनीति में एंट्री की तैयारी में जेडीयू, 1 नवंबर को वाराणसी में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

