नयी दिल्ली 20 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर अपराह्न 13 बजे तक अनुमानित औसत मतदान 36.73 प्रतिशत हुआ। सभी सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार मतदान शुरू होने के बाद पहले छह घंटों में केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में सबसे अधिक 52.02 प्रतिशत तथा महाराष्ट्र में सबसे कम 27.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। इक्का-दुक्का घटनाओं और शिकायतों के अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है और अभी तक चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है।
पांचवें चरण में राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:-
राज्य/केंद्रशासित प्रदेश......मतदान प्रतिशत
बिहार .............................34.62
जम्मू-कश्मीर....................34.79
झारखंड .........................41.89
लद्दाख ...........................52.02
महाराष्ट्र...........................27.78
ओडिशा...........................35.31
उत्तर प्रदेश.......................39.55
पश्चिम बंगाल...................48.41
इसके अलावा ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों के लिए 13:00 बजे तक 35.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य के झारसुगुड़ा जिले में सबसे अधिक 40.82 प्रतिशत और बोलनगीर में सबसे कम 32.04 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बरगढ़ में 37.19, बौध में 40.60, गंजम में 33.98, कंधामल में 32.55, नयागढ़ में 37.87, सुबरनपुर में 35.01, सुंदरगढ़ में 36.32 प्रतिशत मतदान हुआ।
कड़वा सत्य
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 13:00 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़: चाकू-पिस्टलनुमा हथियार लेकर कार में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, डायल 112 के आरक्षक की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

उत्तर प्रदेश : मम्मी मत मारो...' 5 रुपये के लिए बेरहम मां ने बच्चे के तलवे गर्म चाकू से दागे, कमरे में बंद कर चली गई पार्टी करने!

मध्य प्रदेश : रीवा से कोलकाता की सीधी उड़ान 9 अगस्त से, विंध्य को मिलेगी बड़ी सौगात

