नयी दिल्ली, 22 जून (कड़वा सत्य) शिक्षा मंत्रालय ने नीट (यूजी) परीक्षा 2024 में अनियमितता की आरोपों की व्यापक जांच का काम शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा।
मंत्रालय की देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है ‘इस परीक्षा की प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक समीक्षा करने के बाद इस मामले की व्यापक जांच करने का दायित्य सीबीबाई को सौंपने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परीक्षा एंजेंसी (एनटीए) ने नीट परीक्षा का आयोजन 05 मई 2024 को किया था। यह परीक्षा ओएमआर (कलम और कागज ) के माध्यम से की गई थी। इस परीक्षा मे नकल, दुससे से लिखवाने और अन्य तरह की गड़बड़ियो की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।
अगल से एक निर्णय में सरकार ने एनटीए के वर्तमान प्रमुख को हटा दिय है उनकी जगह श्री सिंह खरोलाअतिरिक प्रभार दिया गया है।
सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 को भी प्राभावी बना दिया है ताकि परिक्षाओं मे गड़बड़ी करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जा सके।
शिक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्कि में कहा है कि सरकार परिक्षाओं की पवित्रता को सुनिश्चित कर छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने फिर कहा है कि परिक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ियों में लिप्त पाए गए व्यक्तियों और संगठन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
.
कड़वा सत्य
शिक्षा मंत्रालय ने नीट (यूजी) परीक्षा 2024 मे अनियमियताओं की जांच सीबीआई को सोंपा

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से प्रदेश के हर ज़िले के परिवारों को मिला लाभ; 2.91 लाख मरीज़ों को ₹1,044 करोड़ से अधिक मूल्य का कैशलेस उपचार मिला

बिहार: रोहतास में फायरिंग के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर; गांव छावनी में तब्दील

मध्य प्रदेश : पहले दिया कमाई का भरोसा, फिर लगाया 2.25 लाख का चूना; बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी आरोपी को दबोचा

