नयी दिल्ली, 20 मई (कड़वा सत्य) समाजशास्त्री योगेन्द्र यादव ने कहा है कि संविधान बचाने की मुहिम में सभी देशवासियों को आहुति देनी होगी, तभी देश बचेगा।
श्री यादव ने सोमवार को यहां सामाजिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के संविधान की रक्षा के लिये आयोजित प्रबुद्ध समाज की बैठक में यह बात कही। इस बैठक में संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाते हुये सभी को भारत के संविधान की प्रति भेंट की गयी।
संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक हरनाम सिंह ने कहा कि दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सैकड़ों बैठक कर संविधान और लोकतंत्र विरोधी सरकार को बदलने की मुहिम चलायी गयी है, जिसका परिणाम है कि आज हजारों की संख्या में लोगों ने इस महासम्मेलन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि संविधान में भारत की आत्मा बसती है और देश के उपेक्षित वर्ग को मिले संवैधानिक अधिकारों को किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखा जायेगा।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
श्रवण.
कड़वा सत्य
संविधान बचाने की मुहिम में सभी को आहुति देनी होगी: योगेन्द्र यादव

मध्य प्रदेश : रीवा से कोलकाता की सीधी उड़ान 9 अगस्त से, विंध्य को मिलेगी बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश: अमेठी में तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप, CM से शिकायत; पैमाइश कराकर जमीन खाली कराने की मांग

उत्तर प्रदेश: शिव गौर क्लीनिक में मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप; जांच और कार्रवाई की मांग

