नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (कड़वा सत्य) संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के चार आरोपियों की सात दिनों की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद गुरुवार को उनकी हिरासत और 15 दिनों के लिए बढ़ा दी।
पटियाला हाउस स्थित हरदीप कौर की विशेष अदालत ने सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे और नीलम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुरोध पर हिरासत बढ़ाने का आदेश पारित किया।
पुलिस ने चारों आरोपियों की सात दिनों की हिरासत अवधि पूरी होने के अदालत के समक्ष पेश किया और हिरासत बढ़ाने की गुहार लगाई।
इससे पहले अदालत ने 14 दिसंबर को चारों आरोपियों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
आरोपियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।
बीरेंद्र,आशा
संसद सुरक्षा सेंध: अदालत ने चार आरोपियों की पुलिस हिरासत 15 दिन बढाई

IIT रोपड़ के ANNAM.AI ने AI के माध्यम से बच्चों में कृषि जागरूकता और सीखने को बढ़ावा देने के लिए AVNI लॉन्च किया

बिहार: सुपौल में श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

बिहार: सुपौल में बेटे को सांप ने डसा तो जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

