हमारे साथ मित्रता, सहयोग पर बराबर भरोसा रख सकता है भूटान : भारत

Wasim15 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिली, 15 मार्च (कड़वा सत्य) भारत ने भूटान के साथ अपने संबंधों को घनिष्ठ और विशिष्ट बताते हुये शुक्रवार को कहा कि यह पड़ोसी देश भारत के साथ अपनी मित्रता और भागीदारी पर बराबर भरोसा रख सकता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग तोब्गे का स्वागत करते हुए कहा कि भारत को भूटान के साथ विकास में भागीदारी करने और पड़ोसी देश के लोगों की सामाजिक आर्थिक प्रगति में सहयोग करने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भूटान के साथ भारत की यह भागीदारी प्राथमिकताओं और वहां की युवा आबादी की आकांक्षाओं से निर्देशित होती रहेगी।
प्रधानमन्त्री तोब्गे भारत की यात्रा पर गुरुवार को नयी दिल्ली पहुंचे और उन्होंने आज राष्ट्रपति भवन में श्रीमती मुर्मु से भेंट की।
श्रीमती मुर्मु न इस बात की सराहना की प्रधानमंत्री तोब्गे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और भूटान के आपसी सम्बन्ध घनिष्ठ और विशिष्ट हैं। यह सम्बन्ध हर स्तर पर परस्पर विश्वास तथा सूझबूझ पर आधारित है। दोनों देशों की आध्यात्मिक विरासत एक है और भारत ऊर्जा, आर्थिक विकास और व्यापार तथा निवेश और दोनों देशों की जनता के बीच सीधे संबंधों को बड़ा मान देता है।
समीक्षा, मनोहर, उप्रेती

Share:

Comments

Leave a comment