नयी दिल्ली, 19 सितंबर (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर किसानों, जवानों और माताओं और बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी पहली बार हरियाणा में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल 20 सितंबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। अरविंद केजरीवाल कल यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में अपना पहला रोड शो करेंगे। जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी चुनाव प्रचार करेंगे। फिलहाल अरविंद केजरीवाल जी 11 जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां पर उनके 13 कार्यक्रम होंगे।
हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों, जवानों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया: आप

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

