नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमी गति से डाला जा रहा है।
पार्टी का कहना है कि संभवतः ऐसा सत्तरूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राज्य प्रशासन पर दबाव डालने के लिये कराया जा रहा है।
पार्टी प्रवक्ता जय रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, “लोक सभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है।”
हरियाणा में अब तक के रुझान में भाजपा 49 सीटों से आगे चल रही जबकि कांग्रेस 35 सीटों के साथ भाजपा से पीछे है।
समीक्षा.श्रवण
कड़वा सत्य
हरियाणा मतगणना के रुझानों को आयोग की वेबसाइट पर धीमी गति से डाला जा रहा: कांग्रेस


तीर्थ यात्रा बस पर हमले के पीछे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हाथ, भगवंत मान सरकार की भलाई योजना की सफलता कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं: बलतेज पन्नू

भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- केजरीवाल

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर

