• About us
  • Contact us
Friday, June 26, 2026
39 °c
New Delhi
40 ° Sat
40 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Nuh Student Murder: हरियाणा के नूंह में 9वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालत में लाश मिली, पिता ने जताई हत्या की आशंका!

Nuh Student Murder: हरियाणा के नूंह जिले में 6 दिन पहले लापता हुए 9वीं के छात्र अरबाज खान की लाश संदिग्ध हालात में जंगल से मिली। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है और न्याय की मांग की है।

News Desk by News Desk
May 6, 2025
in देश
Nuh Student Murder: हरियाणा के नूंह में 9वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालत में लाश मिली, पिता ने जताई हत्या की आशंका!
Share on FacebookShare on Twitter

Nuh Student Murder: हरियाणा के नूंह जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय 9वीं कक्षा के छात्र अरबाज खान की लाश गांव के जंगल में संदिग्ध हालत में मिली है। मृतक की पहचान गांव रेवासन निवासी अरबाज खान पुत्र दीन मोहम्मद के रूप में हुई है।

छह दिन से था लापता, गली-सड़ी हालत में मिला शव
अरबाज 29 अप्रैल की शाम को घर से लापता हो गया था। पिता दीन मोहम्मद ने 30 अप्रैल को पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन 3 मई को अरबाज की लाश गांव के ही जंगल में गली-सड़ी हालत में बरामद हुई। शव की स्थिति देखकर इलाके में गम और दहशत का माहौल है।

पिता का आरोप – बेटे की बेरहमी से हत्या की गई
अरबाज के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “बेटे के हाथ-पैर टूटे हुए थे और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। यह साफ तौर पर हत्या का मामला है।” उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि जिन लोगों ने उनके बेटे को बेरहमी से मारा, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस का दावा – जल्द होगी गिरफ्तारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। डीएसपी अजायब सिंह ने कहा कि, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

कुछ संदिग्धों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। युवक शकील ने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और अरबाज के पिता बेटे की तलाश में आगरा जाने की तैयारी कर रहे थे।

गांव में मातम और आक्रोश
इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और ग्रामीणों की मांग है कि अपराधियों को जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

हरियाणा के नूंह जिले में हुई यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, इस केस को और भी गंभीर बना देता है। अब देखना यह है कि पुलिस कितनी जल्दी और कितनी पारदर्शिता से कार्रवाई करती है।

 

Tags: Arabaz Khan Nuh NewsHaryana Student DeathJungle Dead Body CaseNuh Crime NewsNuh Latest Hindi NewsNuh Student Murder
Previous Post

India Pakistan Water Dispute: भारत ने पाकिस्तान की तरफ जाने वाला चेनाब नदी का पानी रोका, सिंधु जल संधि पर बड़ा एक्शन!

Next Post

Popcorn Machine Yojana: झांसी में मुफ्त मिलेगी पॉपकॉर्न बनाने की मशीन, जानिए कैसे उठाएं योगी सरकार की इस योजना का लाभ!

Related Posts

No Content Available
Next Post
Popcorn Machine Yojana: झांसी में मुफ्त मिलेगी पॉपकॉर्न बनाने की मशीन, जानिए कैसे उठाएं योगी सरकार की इस योजना का लाभ!

Popcorn Machine Yojana: झांसी में मुफ्त मिलेगी पॉपकॉर्न बनाने की मशीन, जानिए कैसे उठाएं योगी सरकार की इस योजना का लाभ!

New Delhi, India
Friday, June 26, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
39 ° c
36%
20.5mh
44 c 37 c
Sat
44 c 37 c
Sun

ताजा खबर

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच फंसा भारत

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच फंसा भारत

June 25, 2026
आस्था का बाज़ार: अयोध्या की दान पेटी से उज्जैन की जमीन तक

आस्था का बाज़ार: अयोध्या की दान पेटी से उज्जैन की जमीन तक

June 25, 2026
क्या सुशासन केवल एनकाउंटर और एक्सप्रेसवे से साबित होता है?

क्या सुशासन केवल एनकाउंटर और एक्सप्रेसवे से साबित होता है?

June 25, 2026
जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 25, 2026
एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

June 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved