• About us
  • Contact us
Thursday, June 4, 2026
36 °c
New Delhi
35 ° Fri
35 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home अपराध

भारत-नेपाल सीमा के नजदीक अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे चाइनीज लहसून को ट्रक सहित सीमा शुल्‍क मुख्यालय पटना के अधिकारियों ने किया जब्त

News Desk by News Desk
July 29, 2024
in अपराध, देश
भारत-नेपाल सीमा के नजदीक अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे चाइनीज लहसून को ट्रक सहित सीमा शुल्‍क मुख्यालय पटना के अधिकारियों ने किया जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज़ डेस्क

सीमा शुल्क, आयुक्तालय पटना के अंतर्गत निवारण शाखा मुख्यालय पटना के अधिकारियों द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक (संख्या DL-01-GE-2582) की तलाशी के दौरान अरेर थाना, जिला मधुबनी, भारत-नेपाल सीमा के नजदीक अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे चाइनीज लहसून को ट्रक सहित रविवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से जब्त किया। सीमा शुल्क निवारण मुख्यालय पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बिहार के सीमावर्ती इलाकों के रास्ते चाइनीज लहसून की एक बड़ी खेप मधुबनी के रास्ते बिहार से दिल्ली ले जाने की योजना तस्करों द्वारा बनाई गई है। इस गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क निवारण मुख्यालय पटना के अधिकारियों ने ट्रक संख्या का पीछा करते हुए अरेर थाना, जिला मधुबनी के समीप पकड़ लिया और ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे चाइनीज लहसून को स्थानीय पुलिस अधिकारियों के सहयोग से जब्त कर लिया।

जब्‍त किये गए चाइनीज लहसून का वजन लगभग 9744 किलोग्राम है। जब्त किए गए चाइनीज लहसून एवं ट्रक का कुल अनुमानित मूल्य 40 लाख बारह हजार है। पिछले कुछ समय से सीमा शुल्क (निवारण) आयुक्ततालय पटना के द्वारा तस्करी के खिलाफ सघन एवं व्यापक अभियान छेड़ा गया है और इसके फलस्वरूप तस्करी के अनेकों सामान जब्त किये गए हैं। इस बात की छानबीन की जा रही है कि उपरोक्त तस्करी के मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। ये सारी कार्रवाई डॉ यशोवर्धन पाठक, आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारण) पटना के निर्देश पर सीमा शुल्क (निवारण) मुख्यालय पटना के सहायक आयुक्त, प्रकाश सहाय के नेतृत्व में की गई जिसमें दिलीप कुमार, सुबोध कुमार मिश्रा दोनों अधीक्षक एवं मनीष कुमार, निरीक्षक ने मुख्‍य भूमिका निभाई।

आयुक्त ने आगे बताया कि तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा और भी अधिक प्रबलता से इसका कार्यान्वयन किया जाएगा एवं इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्‍त अन्य विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं और सूचना देने वाले का भी सीमा शुल्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस तस्कर निरोधक काम में भविष्य में भी बेहतर समन्वय और सहयोग अपेक्षित है ताकि ऐसी गैर कानूनी गतिविधि पर पूर्णविराम लग सके। इस सम्बन्ध में आयुक्त ने यह भी बताया कि तस्करी विरोधी अभियान में सहयोग करने वाले विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के अधिकारीयों एवं सूचना देने वाले व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान है।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने वैशाली जिले के चकवस कोल्ड स्टोरेज के पास हुये सड़क हादसे में 04 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Next Post

हिमालयी क्षेत्र में विकास स्थानीय आवश्यकता के हिसाब से हो: सोनम वांगचुक

Related Posts

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक
देश

June 3, 2026
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

New Delhi, India
Thursday, June 4, 2026
Clear
36 ° c
23%
7.6mh
42 c 27 c
Fri
40 c 29 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

June 3, 2026
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 3, 2026
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

June 3, 2026
भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

June 3, 2026
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved