• About us
  • Contact us
Thursday, June 18, 2026
30 °c
New Delhi
37 ° Fri
37 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Operation Mahadev: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेर:सेना ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया

News Desk by News Desk
July 29, 2025
in देश
Operation Mahadev: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेर:सेना ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती के बीच भारतीय सेना को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। श्रीनगर के पास दाचीगाम वन क्षेत्र में ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत लश्कर-ए-ताइबा के तीन खूंखार आतंकियों को मार गिराया गया। इनमें पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सुलेमान उर्फ आसिफ भी शामिल था। यह ऑपरेशन तकनीकी इंटेलिजेंस और सटीक रणनीति का बेहतरीन उदाहरण रहा।

यह मुठभेड़ श्रीनगर से लगभग 25 किलोमीटर दूर दाचीगाम के ऊपरी हिस्से में लिदवास क्षेत्र में हुई। सेना की 24 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज ने मिलकर आतंकियों को घेर लिया। खुद को घिरा पाकर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से करीब तीन घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई।

मारे गए आतंकी

  • सुलेमान उर्फ आसिफ- पहलगाम हमले का मुख्य साजिशकर्ता
  • जिबरान- सोनमर्ग सुरंग हमले में शामिल
  • हमजा अफगानी- पाकिस्तानी मूल का आतंकी

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और संचार उपकरण बरामद किए। जिनमें अमेरिका निर्मित M4 कार्बाइन राइफल, AK सीरीज की दो राइफलें, ग्रेनेड्स, मैगजीन, सैटेलाइट फोन और अन्य संचार डिवाइस शामिल हैं

संचार डिवाइस से मिली अहम जानकारी

सेना को इस ऑपरेशन का सुराग एक कम्युनिकेशन डिवाइस से मिला। जिसे 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले में इस्तेमाल किया गया था। जांच के दौरान जब यह डिवाइस दोबारा सक्रिय हुई, तो सुरक्षाबलों ने इसके सिग्नल्स को ट्रैक करते हुए आतंकियों के स्थान का पता लगाया।

सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

  • दो सप्ताह से सेना सिग्नल्स पर नजर रख रही थी
  • रविवार देर रात लिदवास क्षेत्र में मूवमेंट की पुष्टि हुई
  • घेराबंदी कर सोमवार सुबह आतंकियों को ढेर कर दिया गया

पहलगाम हमला

22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले में 26 श्रद्धालुओं की निर्मम हत्या की गई थी। आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी थी। एनआईए की जांच में सामने आया था कि इसमें तीन पाकिस्तानी लश्कर आतंकवादी शामिल थे। पहले से गिरफ्तार दो आतंकवादियों परवेज और बशीर अहमद ने भी पूछताछ में इन तीनों आतंकियों के नाम बताए थे- अबू हमजा उर्फ हारिस, यासिर और सुलेमान।

क्यों रखा गया नाम ‘ऑपरेशन महादेव’

यह ऑपरेशन महादेव चोटी के निकट चलाया गया, जो जबरवान रेंज का पवित्र और सामरिक दृष्टि से अहम हिस्सा है। यही वजह है कि इस मिशन को ‘ऑपरेशन महादेव’ नाम दिया गया। महादेव चोटी अमरनाथ यात्रा मार्ग का भी एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण है और दाचीगाम के लिदवास और मुलनार क्षेत्र से दिखाई देती है।

आतंकियों का छिपने का पुराना ठिकाना दाचीगाम

दाचीगाम वन क्षेत्र लंबे समय से आतंकियों का छिपने का अड्डा रहा है।

  • 10 नवंबर 2024: इसी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान आतंकी भाग निकले थे
  • 3 दिसंबर 2024: लश्कर का आतंकवादी जुनैद भट मारा गया था, जो गांदरबल सुरंग हमले में शामिल था

यह पहाड़ी और घना इलाका आतंकियों को छिपने के लिए लाभदायक रहा है, लेकिन अब सेना की लगातार मौजूदगी से यह क्षेत्र उनके लिए सुरक्षित नहीं रहा।

शहीद लेफ्टिनेंट के पिता का बयान

पहलगाम हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने इस ऑपरेशन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने तभी कहा था कि हमारी सेना एक दिन आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाएगी। आज वो दिन आया। मैं सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस को सलाम करता हूं जिन्होंने यह साहसिक कार्रवाई की।

पुलिस और सेना की सतर्कता का परिणाम

इस सफल ऑपरेशन के बाद कश्मीर रेंज के आईजीपी वीके बिरदी ने कहा कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त के लिए शवों को नीचे लाया जा रहा है। ऊंचाई और इलाके की कठिनाई के कारण इसमें थोड़ा समय लगेगा। सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑपरेशन अब भी जारी है, ताकि किसी और छिपे आतंकी की मौजूदगी को भी खत्म किया जा सके।

Tags: Amarnath Yatra Security 2025Dachigam Encounter 2025Indian Army Anti-Terror OperationIndian Army Kashmir ActionJ&K Terror News 2025Lashkar-e-Taiba Terrorists KilledM4 Carbine SeizedOperation Mahadevpahalgam terror attackSuleman Lashkar Terrorist
Previous Post

Dog Babu Certificate Scam: ‘डॉग बाबू’ के नाम पर बना आवास प्रमाण-पत्र! बिहार में डिजिटल फर्जीवाड़े पर गिरी सरकार की गाज

Next Post

Devghar Accident News: देवघर में कांवड़ यात्रा के दौरान भीषण हादसा! ट्रक से टकराई बस, 6 की मौत, 30 घायल – मचा हाहाकार

Related Posts

Dr Jaishankar High Security: पाकिस्तान को लेकर जयशंकर के तेवर सख्त, अब बुलेटप्रूफ कार और 33 कमांडो कर रहे हैं चौबीसों घंटे सुरक्षा
देश

Dr Jaishankar High Security: पाकिस्तान को लेकर जयशंकर के तेवर सख्त, अब बुलेटप्रूफ कार और 33 कमांडो कर रहे हैं चौबीसों घंटे सुरक्षा

May 14, 2025
India Pakistan Water Dispute: भारत ने पाकिस्तान की तरफ जाने वाला चेनाब नदी का पानी रोका, सिंधु जल संधि पर बड़ा एक्शन!
देश

India Pakistan Water Dispute: भारत ने पाकिस्तान की तरफ जाने वाला चेनाब नदी का पानी रोका, सिंधु जल संधि पर बड़ा एक्शन!

May 6, 2025
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में नहीं मिला अब तक कोई सुराग? फर्जी खबरों से उलझी NIA!
देश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में नहीं मिला अब तक कोई सुराग? फर्जी खबरों से उलझी NIA!

May 6, 2025
Pahalgam Terror Attack: आतंकी आसिफ और आदिल के घर उड़ाए गए, बैसरन घाटी हमले के वीडियो से हुई पहचान!
अभी-अभी

Pahalgam Terror Attack: आतंकी आसिफ और आदिल के घर उड़ाए गए, बैसरन घाटी हमले के वीडियो से हुई पहचान!

April 25, 2025
Pahalgam Attack : डॉ. मधुसूदन पाराशर की रिपोर्ट: कश्मीर की सच्चाई जो मीडिया नहीं दिखाता!
देश

Pahalgam Attack : डॉ. मधुसूदन पाराशर की रिपोर्ट: कश्मीर की सच्चाई जो मीडिया नहीं दिखाता!

April 24, 2025
Next Post
Devghar Accident News: देवघर में कांवड़ यात्रा के दौरान भीषण हादसा! ट्रक से टकराई बस, 6 की मौत, 30 घायल – मचा हाहाकार

Devghar Accident News: देवघर में कांवड़ यात्रा के दौरान भीषण हादसा! ट्रक से टकराई बस, 6 की मौत, 30 घायल – मचा हाहाकार

New Delhi, India
Thursday, June 18, 2026
Mist
30 ° c
49%
18.4mh
42 c 33 c
Fri
42 c 33 c
Sat

ताजा खबर

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही सुविधा

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही सुविधा

June 17, 2026
बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

June 17, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, ‘आप’ सरकार ने पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्तियों के माध्यम से 67,563 सरकारी नौकरियां दी

भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

June 17, 2026
पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दी बड़ी राहत; ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दी बड़ी राहत; ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

June 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved