आज इंदौर में स्क्रेप से बने राम मंदिर स्ट्रक्चर का उद्घाटन करेंगे यादव

Wasim17 January 20241 min read0 viewsराजनीति

भोपाल, 17 जनवरी (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर में स्क्रेप से बने राम मंदिर स्ट्रक्चर का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर को बीआरटीएस भोपाल को हटाने के संबंध में कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
शाम लगभग सवा चार बजे वे इंदौर में बड़ा गणपति के दर्शन और पूजन करेंगे। इसके बाद वे बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक आभार रैली एवं स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। शाम लगभग छह बजे मुख्यमंत्री राजवाड़ा में देवी अहिल्या की मूर्ति पर माल्यार्पण और एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे।
इसके बाद वे इंदौर के विश्राम बाग में स्क्रेप से बने राम मंदिर स्ट्रक्चर का उद्घाटन एवं अवलोकन करेंगे। रात लगभग आठ बजे मुख्यमंत्री इंदौर से भोपाल आएंगे।
गरिमा

Share:

Comments

Leave a comment