आज नर्मदा जयंती पर अमरकंटक और नर्मदापुरम जाएंगे यादव

Wasim16 February 20241 min read0 viewsराजनीति

भोपाल, 16 फरवरी (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा नदी के उद्गम, अनूपपुर जिले के अमरकंटक और नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह लगभग पौने 11 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। वे लगभग 12 बजे मां नर्मदा मंदिर, अमरकंटक में पूजा अर्चना के साथ महायज्ञ और महाआरती में शामिल होंगे।
यहां वे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।
दोपहर को डॉ यादव नर्मदापुरम में स्वागत रैली में शामिल होंगे। लगभग साढ़े तीन बजे वे नर्मदापुरम संभागीय समीक्षा बैठक (कानून व्यवस्था / विकास कार्यों के संबंध में) लेंगे। शाम को छह बजे वे नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर आयोजित मां नर्मदा जंयती महोत्सव, महाआरती में शामिल होंगे। साथ ही वे विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण/ भूमिपूजन करेंगे।
रात को डॉ यादव भोपाल लौट आएंगे।
गरिमा

Share:

Comments

Leave a comment