ईडी की टीम ने रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले मामले में पूछताछ शुरू की

Wasim3 February 20241 min read0 viewsराजनीति

रांची, 03 फरवरी (कड़वा सत्य) झारखंड में
ईडी की टीम जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से लेकर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ईडी के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची।
इस दौरान सुरक्षा में सीआरपीएफ और जिला पुलिस मौजूद थी।
सूत्रों ने बताया कि ईडी की टीम हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक फरवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने रिमांड के मामले में सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। फिर दो फरवरी को ईडी कोर्ट ने तीन फरवरी से पांच दिनों तक हेमंत सोरेन को ईडी रिमांड पर भेजा दिया था।
कोर्ट ने ईडी को पुलिस रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन का मेडिकल चेकअप कराते रहने का निर्देश दिया था। साथ ही किसी तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना नहीं करने को भी कहा था। इसके अलावा कोर्ट ने पूछताछ के दौरान हेमंत सोरेन को अपने परिवार के सदस्य और अपने वकील से मुलाकात करने की छूट दी थी। मुलाकात की अवधि 30 मिनट निर्धारित की थी।
विनय

Share:

Comments

Leave a comment