ईश्वरप्पा समेत कर्नाटक भाजपा के पदाधिकारियों ने किये रामलला के दर्शन

Wasim22 February 20241 min read0 viewsराजनीति

अयोध्या, 22 फरवरी (कड़वा सत्य) कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 18 सदस्यीय दल ने गुरुवार को यहां श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया।
श्री ईश्वरप्पा एवं कर्नाटक भाजपा के पदाधिकारी आज सुबह महर्षि बाल्मिक हवाई अड्डे पहुंचे और श्रीरामजन्मभूमि की ओर प्रस्थान किया। उन्होने विधिविधान से रामलला की भव्य प्रतिमा की पूजा अर्चना की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में श्री ईश्वरप्पा ने कहा “ आज हम बहुत खुश हैं। भगवान श्रीराम के जन्मभूमि में पहुंचकर हम अपने आपको भाग्यशाली समझते हैं। हमारे जीवनकाल में दिव्य और भव्य बन रहे राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन हो गया। पांच सौ वर्षों के पहले भगवान रामलला जी का मंदिर था जिसे तोडक़र बाबर ने मस्जिद बना दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिव्य और भव्य बन रहे राम मंदिर में रामलला का भव्य मंदिर बना दिया है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।”
उन्होंने कहा “ दो साल पहले मैं अयोध्या आया था मगर तब से अब तक बहुत कुछ बदल चुका है। एयरपोर्ट बन जाने से अयोध्या आना आसान हो गया है। नये मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है जिससे कर्नाटक के लोग काफी प्रसन्न हैं। एयरपोर्ट देखने से ही मालूम पड़ता है कि अयोध्या बहुत बदल गयी है।
महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के.एस. ईश्वरप्पा सहित भारतीय जनता पार्टी के दल को भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दूबे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, काशीराम रावत, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी ने पुष्प गुच्छ देकर व रामनामा पहनाकर सभी का अभिनंदन किया।
सं प्रदीप

Share:

Comments

Leave a comment