करणपुर विधानसभा चुनाव के लिए पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक करीब 25 प्रतिशत मतदान

Wasim5 January 20241 min read0 viewsराजनीति

जयपुर, 05 जनवरी ( ) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रातः सात बजे शुरु हुआ मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक लगभग 25 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन विभाग के अनुसार पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। इससे पहले कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद सुबह सात बजे मतदान शुरु होते ही मतदाता अपने वोट डालने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगे और धीरे धीरे मतदाताओं की कतारें लगने लगी। इस दौरान कई मतदान केन्द्रों पर पहली बार मतदान के लिए आये मतदाताओं का स्वागत किया गया वहीं बुजुर्ग एवं विकलांग मतदाताओं को व्हील चैयर की मदद से मतदान कराया जा रहा है वहीं सभी मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं।
करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्रों पर दो लाख 40 हजार 826 मतदाता अपने मताधिकार का सायं छह बजे तक उपयोग कर सकेंगे।
जोरा

Share:

Comments

Leave a comment