कश्मीर में आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार

Wasim17 February 20241 min read0 viewsराजनीति

श्रीनगर, 17 फरवरी (कड़वा सत्य) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के एक संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कुपवाड़ा के गैलिज़ू इलाके का निवासी आसिफ मुश्ताक वानी पिछले दो दिनों में इस जिले में गिरफ्तार किया गया आतंकवादियों का सहयोगी है। उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार को बीएड कॉलेज ड्रगमुल्ला कुपवाड़ा के पास कुपवाड़ा पुलिस, सेना की 47 राष्ट्रीय राइफ (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 162 बटालियन की संयुक्त तलाश अभियान के दौरान की गयी।पुलिस ने कहा, " तलाशी अभियान के दौरान संयुक्त सुरक्षा बल के जवानों को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, हालांकि कड़ी मेहनत के बाद उसे पकड़ लिया गया।"
पकड़े आरोपी के पास चीन निर्मित एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन और छह पिस्तौल की गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है।
इससे पहले, गुरुवार को लालपोरा शेखपोरा के रफीक अहमद गनी के रूप में पहचाने गए आतंकवादियों के सहयोगी को कुपवाड़ा के गुंडिमाचेर ब्रिज पर बलों की एक संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था।
श्रद्धा, संतोष

Share:

Comments

Leave a comment