जनहित का कम,चुनावी ज्यादा लगता है बजट: मायावती

Wasim5 February 20241 min read0 viewsराजनीति

लखनऊ 05 फरवरी (कड़वा सत्य) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि विधानसभा में पेश किया गया बजट जनहित का कम और चुनाव हित का ज्यादा प्रतीत होता है।
सुश्री मायावती ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये एक्स पर पोस्ट किया “ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज सदन में पेश वर्ष 2024-25 का बजट पार्टी के चुनावी हित का ज्यादा व व्यापक जनहित एवं जनकल्याण का कम लगता है। सरकार की विभिन्न घोषणाएं, वादे और दावे अपनी जगह, किन्तु क्या विकास सम्बंधी सरकार के पिछले सारे वादे पूरे हो गये हैं, इसका भी मूल्यांकन जरूरी।”
उन्होने कहा “ यूपी सरकार सर्वसमाज के हित, विकास व कानून-व्यवस्था के सम्बंध में जितने भी दावे और वादे बजट में करती है उसका सही से अनुपालन जरूरी तभी राज्य के लोगों की अपार गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ापन आदि दूर हो पाएगा, जिसका फिर सीधा प्रभाव देश के विकास व यहाँ के लोगों की उन्नति पर पड़ेगा।”
प्रदीप

Share:

Comments

Leave a comment