जौनपुर में कृपाशंकर सिंह के हाथ दी भाजपा ने कमान

Wasim3 March 20241 min read0 viewsराजनीति

जौनपुर, 03 मार्च (कड़वा सत्य) केंद्र सरकार के अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले पर कांग्रेस का रुख से असहमत होने के बाद महाराष्ट्र में तीन बार विधायक और एक बार एमएलसी रह चुके कृपाशंकर सिंह कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, पार्टी के प्रति उनकी ईमानदारी व लोकप्रियता को देखते हुई भाजपा ने उन्हें ईनाम के रूप में उनके जन्म स्थान जौनपुर से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची कल जारी की है, इनमें से कई सीटों पर प्रत्याशियों को रिपीट भी किया गया है. वहीं, जौनपुर सीट से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया है, कृपाशंकर सिंह 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे, इसके पहले वह कांग्रेस में थे, वह मूल रूप से जौनपुर जिले के सहोदरपुर गांव के रहने वाले हैं और राजपूत समाज से आते हैं, वर्तमान में मुंबई में रहते हैं।

कृपाशंकर सिंह ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी।

Share:

Comments

Leave a comment