फिजी के उप प्रधानमंत्री विमान प्रसाद ने किये रामलला के दर्शन

Wasim8 February 20241 min read0 viewsराजनीति

अयोध्या, 08 फरवरी (कड़वा सत्य) फिजी के उप प्रधानमंत्री विमान प्रसाद ने गुरूवार को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया।
फिजी के उप प्रधानमंत्री ने श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य और दिव्य बन रहे राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भारत और फिजी देश के सम्बन्ध और मजबूत होंगे। फिजी के उप प्रधानमंत्री को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री एवं सेवायोजन समन्वय विभाग अनिल राजभर, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, आकाश गुप्ता, नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रोली सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिलााध्यक्ष ने भव्य स्वागत किया।
उप प्रधानमंत्री फिजी गणराज्य को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट न्यास के महासचिव चम्पत राय द्वारा अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में सुगमता पूर्वक व अयोध्या पुलिस की सुरक्षा में रामलला का दर्शन कराये और पूजा-अर्चना की गयी। उनको श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट न्यास द्वारा प्रसाद दिया गया। उसके बाद वह लखनऊ के लिये प्रस्थान कर गये।
सं सोनिया

Share:

Comments

Leave a comment