बारातियों से भरी बस पलटी, नौ घायल

Wasim31 January 20241 min read0 viewsराजनीति

रायसेन, 31 जनवरी (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बारातियों से भरी एक बस के पलटने से उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए।
घायलों में से चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। बस में दूल्हे के परिजन सहित लगभग 50 बाराती सवार थे।
रायसेन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुए इस हादसे में बस में सवार कुल 9 लोगों को चोटें आई हैं। दो महिलाओं और दो पुरुषों को भोपाल रेफ़र किया गया है।
बाक़ी कुछ लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।
वहीं रायसेन पुलिस के अनुसार बस भोपाल से रायसेन बारात लेकर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ़्तार के कारण खरबई के पास हादसे का शिकार हो गई। बीच सड़क पर बस के पलटने से सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से ज़िला अस्पताल भेजा।
सं गरिमा

Share:

Comments

Leave a comment