भाजपा अकेले दम पर पार करेगी 400 का आंकड़ा: उमाभारती

Wasim1 March 20241 min read0 viewsराजनीति

अयोध्या, 01 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अकेले दम पर 400 से अधिक सीटें हासिल करेगी।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर दिव्य और भव्य बन रहे राम मंदिर में रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होने कहा “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि एनडीए के साथ चार सौ पार करेंगे लेकिन मैं कहती हूं कि अकेले भारतीय जनता पार्टी 400 का आंकड़ा पार करेगी। सरकार एनडीए की ही बनेगी।”
उन्होने कहा “ राममंदिर आंदोलन में प्राणों की आहुति देने वाले धन्य हो गये। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उनकी आत्मा तृप्त हो गयी होगी।”
राज्यसभा चुनाव में सपा में क्रास वोटिंग पर उन्होने कहा “ अभी जब चुनाव आयेगा तब सबका सूपड़ा साफ हो जायेगा। ”
राहुल गांधी के बयान पर उमाभारती ने कहा कि रामलहर नहीं है, राम की हिलोरे हैं। सनातन से अनादि काल से अंत काल तक राम हैं। इस देश की धरती पर राम हैं। राहुल गांधी का ऐसा कहना उनकी मजबूरी है, क्योंकि उन्होंने एफीडेविट में ही राम का अस्तित्व नकार दिया था। जिन्होंने राम का अस्तित्व ही माना उन्हें न तो लहर दिखायी देगी और न हिलोरें।
उन्होने कहा कि गठबंधन देश के प्रति जिम्मेदारी नहीं देख रही है, खाली आलोचना करना उनका काम होता है। लोकसभा में कांग्रेस केवल 15 से 20 सीट पर सिमट जायेगी। मथुरा, काशी हमारे आस्था का विषय है और इन तीनों पर विजयश्री पायेंगे। इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चार सौ सीट से ज्यादा मिलेगी और केन्द्र में अपनी सरकार बनायेगी।
सं प्रदीप

Share:

Comments

Leave a comment