महाकाल मंदिर से 22 जनवरी को पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे अयोध्या : यादव

Wasim12 January 20241 min read1 viewराजनीति

भोपाल, 12 जनवरी (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर से पांच लाख लड्डू भेजे जायेंगे।
डॉ यादव ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार हम सभी 22 जनवरी की बजाए जब जिस राज्य को तारीख दी जाएगी, उस दिन वहां जाएंगे।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने भगवान श्री राम का मंदिर बनवाया था। उसी मंदिर को 500 साल पहले बाबर ने तोड़ा था। ऐसे में जब दोबारा मंदिर का निर्माण हो रहा है तो मध्यप्रदेश कहां पीछे रहने वाला है। उस दिन श्री महाकाल मंदिर से अयोध्या के लिए पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे। राज्य सरकार इस अवसर पर पूरे उत्सव को अविस्मरणीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
गरिमा

Share:

Comments

Leave a comment