मिश्र ने राष्ट्रपति को राजभवन से दी विदाई

Wasim14 February 20241 min read0 viewsराजनीति

जयपुर, 14 फरवरी ( ) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजभवन से लौटने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार सुबह भावभरी विदाई दी।
श्री मिश्र ने इस दौरान श्रीमती मुर्मू को मिनिएचर आर्ट की मयूर प्रतिमा भी स्मृति चिह्न स्वरूप भेंट की। राष्ट्रपति ने भी राज्यपाल का अपनी ओर से शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुर्मू मंगलवार सांय जयपुर पहुंचीं और उन्होंने रात्रि विश्राम राजभवन विश्राम गृह में ही किया। राष्ट्रपति का बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर में दर्शन एवं इसके बाद बांसवाड़ा जिले में बेणेश्वर धाम में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम है।
जोरा

Share:

Comments

Leave a comment