मेघालय में आईईडी विस्फोट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wasim20 March 20241 min read0 viewsराजनीति

शिलांग, 19 मार्च (कड़वा सत्य) मेघालय पुलिस ने नौ मार्च को हेयरजन कॉलोनी के पास सिंडिकेट बस स्टैंड पर हुए शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।आईईडी विस्फोट के मुख्य आरोपी माने जा रहे नामफिरनाई लिंगदोह पीनलांग को पुलिस ने सोमवार को पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिले के अंतर्गत मैरंग इलाके से गिरफ्तार कर लिया। प्रतिबंधित हाइनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाला पेइनलांग तीसरा संदिग्ध है।
पूर्वी खासी हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख ऋतुराज रवि ने कहा, "मेघालय पुलिस उन सभी अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने बम विस्फोट की साजिश, उकसाने, वित्तपोषण और कार्य को अंजाम देने में भूमिका निभाई थी।"
संतोष
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment