यादव ने की वन संपदा संरक्षण की अपील

Wasim21 March 20241 min read0 viewsराजनीति

भोपाल, 21 मार्च (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 'विश्व वानिकी दिवस' के अवसर पर जनता से वन संपदा के संरक्षण की अपील की है।
डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, 'हरे-भरे वन, चतुर्दिक ​हरियाली ही धरा का श्रृंगार हैं, जीवन का आधार हैं। वनों और वन संपदा के संरक्षण से ही प्रकृति की सेवा की जा सकती है। विश्व ​वानिकी दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई। हमारे मध्यप्रदेश में मां नर्मदा के तट वन संपदा से समृद्ध हैं और हमारे लिए अमूल्य उपहार हैं। आइए, इस पावन अवसर पर हम वनों की रक्षा और वन संपदा के संरक्षण का संकल्प लें।'
गरिमा
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment