राजनाथ की ओर से चादर एवं अकीदत के फूल किये पेश

Wasim16 January 20241 min read0 viewsराजनीति

अजमेर 15 जनवरी (कड़वा सत्य) केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से आज अजमेर दरगाह में मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किये गये।
अजमेर दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनन्वर खान रक्षामंत्री की चादर लेकर दोपहर अजमेर पहुंचे और कड़ी सुरक्षा में आस्ताने पहुंच कर चादर पेश की।
श्री सिंह ने अपने संदेश में उर्स की मुबारक बाद के साथ कहा कि ख्वाजा साहब ने आपसी भेदभाव भुलाकर सौहार्दपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया।
खादिम सैय्यद अशफान चिश्ती ने श्री सिंह की ओर से चादर पेश की ओर से देश में खुशहाली तथा भाईचारे एवं कौमीएकता की दुआ की।
सं रामसिंह सैनी

Share:

Comments

Leave a comment