राजस्थान के चार शहरों में विकास कार्यों के लिए 554 करोड़ रु स्वीकृत

Wasim2 February 20241 min read0 viewsराजनीति

उदयपुर, 02 फरवरी (कड़वा सत्य) राजस्थान के चार शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0 के तहत 553.90 करोड़ की लागत से स्मार्ट विकास कार्य करवाए जाएंगे।
इस फेज के तहत उदयपुर के लिए 134 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को इसकी स्वीकृति दी है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0 के तहत प्रदेश के उदयपुर, जयपुर, कोटा एवं अजमेर शहर में इस राशि से स्मार्ट विकास कार्य करवाएं जाएंगे। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के दिशा में प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। इस राशि से प्रदेश के चार बडे शहरों में आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा और लोगों को स्मार्ट सिटी का लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0 के तहत उदयपुर के लिए 134 करोड़ रूपए, जयपुर के लिए 154 करोड़़ रूपए, कोटा के लिए 168 करोड रूपए़ तथा अजमेर के लिए 98 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि का उपयोग आधारभूत संरचनाओं के विकास में किया जाएगा जिसमें इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रामसिंह डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment