शर्मा ने की गडकरी से मुलाकात, पन्ना-मंडला के बीच एलिवेटेड रोड के निर्माण का किया आग्रह

Wasim17 January 20241 min read0 viewsराजनीति

भोपाल, नयी दिल्ली, 17 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
इस दौरान श्री शर्मा ने अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक - 39 पर पन्ना से मंडला के बीच लगभग 22 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण हेतु आग्रह कर श्री गडकरी को इस बारे में पत्र सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने खजुराहो में आने वाले पन्ना में भारी वाहनों के आवागमन और यातायात की सुविधा के दृष्टिगत नगर के चारों ओर छतरपुर मार्ग, अजयगढ़ मार्ग, सतना-रीवा मार्ग तथा कटनी-जबलपुर मार्ग को जोड़ते हुए पुनः छतरपुर मार्ग तक रिंग रोड का निर्माण कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने पवई विधानसभा में भी कई मार्गों के निर्माण कार्यों का आग्रह किया।
गरिमा

Share:

Comments

Leave a comment