शर्मा ने की नड्डा से मुलाकात

Wasim19 January 20241 min read0 viewsराजनीति

भोपाल, 19 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
श्री शर्मा ने कल देर रात श्री नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की।
इसके पहले श्री शर्मा ने दिल्ली में ही जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री शेखावत से केन-बेतवा परियोजना सहित खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सम्बंधित कार्यों को लेकर चर्चा की।
गरिमा

Share:

Comments

Leave a comment