शाहजहांपुर में कार और ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर, महिला सहित तीन की मौत

Wasim14 January 20241 min read0 viewsराजनीति

शाहजहांपुर 15 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र में घने कोहरे के चलते कार और ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर हो गयी है जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने रविवार को यूनी से बताया कि थाना पुवाया क्षेत्र के बंडा रोड पर बाईपास के पास शनिवार रात घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में कार पर सवार बंडा निवासी मयंक तिवारी (38), बबलू (42) और रेनू (30) की मौत हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार लोगों को अस्पताल भेजा जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सं सोनिया

Share:

Comments

Leave a comment