शिंदे ने फहराया तिरंगा, लोगों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई

Wasim26 January 20241 min read0 viewsराजनीति

मुंबई 26 जनवरी (कड़वा सत्य) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया।
श्री शिंदे ने अपने संदेश में राज्य के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा, “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, राजश्री छत्रपति शाहू महाराज, भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर को भी सलाम करता हूं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात और अज्ञात क्रांतिकारियों को भी मेरा सलाम।” महाराष्ट्र को देश का विकास इंजन बताते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा महायुति सरकार ने पिछले डेढ़ साल के दौरान राज्य को इस स्थिति में बनाए रखने के लिए अपना कर्तव्य और जिम्मेदारी पूरी की है।
उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र ने सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और खेल जैसे सभी मोर्चों पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। हम कहते हैं कि महाराष्ट्र में एक छोटा भारत है और इसीलिए भारत की प्रगति के झंडे को ऊंचा रखने के लिए हमारी एकता महत्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समावेशी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को पांच लाख करोड़ डॉलर का राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में एक लाख करोड़ डॉलर का योगदान देगी।
डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment