सपा-बसपा के लिये परिवार और मोदी के लिये राष्ट्र सर्वोपरि: योगी

Wasim29 March 20241 min read0 viewsराजनीति

अमरोहा, 29 मार्च (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए परिवार पहले है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 09 से सटे गांव निपनिया क्षेत्र स्थित शिक्षण संस्थान के मैदान में अमरोहा लोकसभा प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में श्री योगी ने कहा कि एक वोट देश की तक़दीर बदल सकता है। क्योंकि एक वोट से ही भारत वर्ष बन सकता है आर्थिक शक्ति, एक वोट से भारत माता का विरोध करने वाले को पहुंचाया था। 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो गलती पिछली बार की थी इस बार सचेत रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा “ पांच सौ वर्षों के बाद वोट की ताकत ने ही   मंदिर की आस्था का सम्मान दिलाया है। अपने वोट की कीमत पहचानिए। एक वोट की कीमत समाज को बतानी होगी। देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए आंधी तूफान गर्मी की परवाह किए बगैर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक वोट की कीमत है। सभी प्रबुद्ध वर्ग लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। समाजवादी पार्टी (सपा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार संतुष्टि की राजनीति करती है। देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिवार है। प्रधानमंत्री
के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में अबतक 18 लाख पीएम स्वनिधि योजना में ऋण की स्वीकृति हुई है।
सं  
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment