सीकर में कार के बोलेरो से टकराने पर छह लोगों की मौत

Wasim15 January 20241 min read0 viewsराजनीति

सीकर 14 जनवरी (कड़वा सत्य) राजस्थान के सीकर जिले में कार के बोलेरो गाड़ी से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ से निकल रहे जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर रविवार सायं करीब पांच बजे बेकाबू एक कार डिवाइडर के दूसरी तरफ जाकर सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से जा भिड़ी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इन गाड़ियों में फंस शवों एवं घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। जिनकी शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घालय पांच लोगों को लक्ष्मणगढ़ से सीकर रेफर किया गया।
सं जोरा

Share:

Comments

Leave a comment