असम की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे मोदी

Wasim8 March 20241 min read0 viewsराजनीति

गुवाहाटी 08 मार्च (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को तेजपुर पहुंचे।
श्री मोदी का तेजपुर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने स्वागत किया।
बाद में, श्री मोदी जोरहाट के होल्लांगापार में अहोम जनरल बीर लाचित बोरफुकन के स्मारक और सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वह जोरहाट में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री पूरे असम में कई सुविधाओं में घरेलू तेल शोधन क्षमता बढ़ाने के लिए 1555 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं की नींव रखेंगे।
प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम आज काजीरंगा में करेंगे और शनिवार को काजीरंगा नेशनल पार्क की यात्रा करेंगे। यहां से वह अरुणाचल प्रदेश जायेंगे जहां वह दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
सोनिया, यामिनी

Share:

Comments

Leave a comment