आज मंडला और झाबुआ के प्रवास पर रहेंगे यादव

Wasim10 February 20241 min read0 viewsराजनीति

भोपाल, 10 फरवरी (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मंडला और झाबुआ के प्रवास पर रहेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डाॅ यादव मंडला में आयोजित कार्यक्रम में 'लाड़ली बहना योजना' की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा आज 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में एक हजार 576 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया जाएगा। साथ ही वे 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 340 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे। इसी समारोह में वे 134 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।
इसके पहले डॉ यादव सुबह भारतीय जनता पार्टी के अभियान के तहत भोपाल के लालघाटी चौराहे ओवर ब्रिज के पास दीवार लेखन करेंगे। दोपहर में वे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंडला के बाद वे अपराह्न चार बजे झाबुआ में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम को छह बजे झाबुआ से इंदौर और फिर इंदौर से भोपाल आएंगे।
गरिमा

Share:

Comments

Leave a comment