ईडी की टीम रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू की

Wasim20 January 20241 min read0 viewsराजनीति

रांची, 20 जनवरी (कड़वा सत्य) झारखंड के
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास आज पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ईडी की टीम लगभग छह गाड़ी से मुख्यमंत्री आवास पहुंची है। वहीं दिल्ली से आए तीन अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों से जुड़े सवाल भी पूछ सकती है। साथ ही संबंधित बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का बयान भी दर्ज किया जायेगा।
इस दौरान विधि-व्यवस्था के साथ ईडी ऑफिस और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गयी है।डीसी राहुल कुमार सिन्हा और
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मुख्यमंत्री हाउस के बाहर मौजूद हैं।
विनय

Share:

Comments

Leave a comment