कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट

Wasim14 January 20241 min read0 viewsराजनीति

श्रीनगर, 14 जनवरी (कड़वा सत्य) कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम और बादल छाये रहने के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर था।
मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले 2.1 डिग्री सेल्सियस कम था। श्रीनगर में इससे पिछले दिन रिकॉर्ड 15.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य 6.4 डिग्री सेल्सियस से 8.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस से शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
पहलगाम में पिछली रात के शून्य से कम 0.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। गुलमर्ग का तापमान पिछली रात शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ा में पिछले दिन का तापमान शून्य से कम 0.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां 23 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने और 16-20 जनवरी की शाम के दौरान कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) आने, बादल छाये रहने और अलग-अलग ऊंचाई पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं।
श्रद्धा, यामिनी

Share:

Comments

Leave a comment