कालीचरण सराफ होंगे प्रोटेम स्पीकर

Wasim18 December 20231 min read0 viewsराजनीति

जयपुर, 18 दिसंबर (कड़वा सत्य) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे।
राज्यपाल कलराज मिश्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में पूर्व मंत्री श्री सराफ को आज सायं साढ़े चार बजे राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाएंगे।
श्री मिश्र ने उनके साथ सहयोग के लिए तीन सदस्यीय पैनल भी बनाया है। इसमें वरिष्ठ विधायक दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी और डॉ किरोडी लाल मीणा शामिल है। श्री सराफ नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य की शपथ दिलायेंगे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।
जोरा

Share:

Comments

Leave a comment