ठाकरे छत्रपति संभाजीनगर का दौरा करेंगे

Wasim11 February 20241 min read0 viewsराजनीति

छत्रपति संभाजीनगर, 11 फरवरी (कड़वा सत्य) शिवसेना (यूबीटी) पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्रपति संभाजीनगर का दौरा करेंगे।
एक प्रेस विज्ञप्ति में शनिवार को कहा गया कि श्री ठाकरे 12 फरवरी को गंगापुर-रत्नापुर, वैजापुर, कन्नड़-सोयगांव, छत्रपति संभाजीनगर पूर्व, पश्चिम और मध्य विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के साथ बातचीत करेंगे।
श्री ठाकरे सोमवार सुबह विमान से छत्रपति संभाजीनगर शहर पहुंचेंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री ठाकरे शाम को छत्रपति संभाजीनगर शहर में पूर्व, पश्चिम और मध्य विधान सभा क्षेत्रों की एक संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे।
डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment